फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Traders at Tegar Market troubled by the lack of a drainage system.

Pauri News: नाली नहीं होने से तेगड़ बाजार के व्यापारी परेशान

Sat, 26 Sep 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 26 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Traders at Tegar Market troubled by the lack of a drainage system.
दुकानों के अंदर घुस रहा बारिश का पानी
विज्ञापन

श्रीनगर। कीर्तिनगर-धौडंगी-सौराखाल मोटर मार्ग पर तेगड़ बाजार में सड़क किनारे नाली नहीं होने से बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुस रहा है। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मार्ग लोस्तु-बडियारगढ़ क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों और रुद्रप्रयाग जिले की सौंरा भरदार पट्टी को जोड़ता है।
स्थानीय व्यापारी सुनील नेगी ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क पर बहता है। भारी बारिश में पानी दुकानों और घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। सड़क पर पानी बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार से करीब 100 मीटर दूर जलस्रोत के समीप गदेरे में कलवर्ट नहीं होने से भी समस्या बनी है। इस स्थान पर सड़क पर पानी, गड्ढे और पत्थर होने से कई दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैंं। व्यापारियों ने लोनिवि से बाजार में नाली और गदेरे में कलवर्ट निर्माण कराने की मांग की है। वहीं लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले माह तेगड़ बाजार में नाली निर्माण और सड़क पर पेंटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed