फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Told the volunteers the importance of cleanliness and water conservation.

Pauri News: स्वयंसेवियों को स्वच्छता व जल संरक्षण का महत्व बताया

Sat, 21 Dec 2024 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Told the volunteers the importance of cleanliness and water conservation.

विज्ञापन




थलीसैंण। पीजी कॉलेज थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बिपेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छता के महत्व एवं जल संरक्षण के बारे में बताया। कहा कि स्वयंसेवी एक विद्यार्थी के रूप में अध्ययन करने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवियों द्वारा सबसे पहले महाविद्यालय पुस्तकालय परिसर के आसपास झाड़ियों को साफ किया और मुख्य द्वार के अंदर की तरफ से खरपतवार को हटाया गया। साथ ही पौधों को पानी दिया गया। शिविर में एनएसएस के सह-प्रभारी डॉ. प्रमिल्ला चौहान, डॉ. विनोद कुमार, अंजू नेगी एवं अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed