{"_id":"5d24c4928ebc3e6d0b74c824","slug":"today-will-decide-the-fate-of-candidates-shrinagar-news-drn312402265","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
श्रीनगर तहसील परिसर मे मतगणना कर्मियो को प्रशिक्षण देते अधिकारी।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना के लिए तहसील परिसर में 7 टेबल लगाई गई हैं जहां 28 कर्मी मतगणना करेंगेे।
बुधवार (आज) को तहसील परिसर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। श्रीनगर पालिका के 13 सभासदों और अध्यक्ष पद के लिए बीते सोमवार को मतदान हुआ था। करीब 13 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। एसडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मतगणना 7 टेबल पर 4 राउंड में होगी। मतगणना के लिए 28 कर्मी तैनाते किए गए हैं। पहले सभासद पदों की मतगणना की जाएगी। सभासद पदों पर परिणाम घोषित करने के बाद अध्यक्ष पद पर मतगणना शुरू की जाएगी।
मतगणना स्थल पर तैनात रहेगी भारी फोर्स
श्रीनगर। मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में यहां फोर्स तैनात रहेगी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, सीओ मौजूद रहेंगे। तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले यहां मात्र 9 वार्डों के लिए मतगणना होती थी। लेकिन इस बार 13 वार्डों के लिए मतगणना होगी। जिससे एजेंटों की संख्या बढे़गी। जगह कम होने से मतगणना के दौरान परेशानी हो सकती है।
पास किए गए वितरित
श्रीनगर। मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से एजेंटों को पास वितरित किए गए है। जबकि मीडिया कर्मियों को पूर्व में ही पास दे दिए गए थे।
गुणा-भाग की गणित में व्यस्त रहे समर्थक
श्रीनगर। मतदान होने के बाद से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटों के गुणा भाग में व्यस्त रहे। बाजार सहित पालिका क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में जीत हार को लेकर चर्चा होती रही।