फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Tiger Control Room' to be built for protection from attacks by wild animals

जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षा के लिए बनेगा ‘बाघ कंट्रोल रूम’

Sat, 12 Nov 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
'Tiger Control Room' to be built for protection from attacks by wild animals
पौड़ी में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते डीएम डा. आशीष चौहान। - फोटो : PAURI
जंगली जानवरों के हमलों और उनसे खतरों से जुड़ी शिकायत को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वन विभाग जल्द ही मुख्यालय में एक कंट्रोल रूप में स्थापित करने जा रहा है जिसे ‘बाघ कंट्रोल रूम’ नाम दिया गया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ कंट्रोल रूम स्थापित करने और टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। यहां फोन करने पर जंगली जानवरों के हमलों से संबंधित समस्या का जल्द समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम डा. चौहान ने कहा कि गुलदार समेत कई जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं की शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यालय में बाघ कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम का एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। यहां जो भी शिकायत दर्ज होगी उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार और जंगली जानवरों के हमले के लिहाज से संवेदनशील स्थानों का चयन करते हुए सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुलदार से जनता की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है जिसका समाधान निकालने के लिए पौड़ी, कोटद्वार व जौंक में प्रायोगिक तौर पर पीआरडी के जवानों से युक्त सुरक्षा समितियां बनाई जाएं। शहर सुरक्षा प्लान के तहत डीएम ने शहर में घूमने वाले गुलदारों को पिंजरे में पकड़कर अन्य स्थलों पर छोड़ने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, एसडीएम सदर आकाश जोशी, सीटीओ गिरीश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed