फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Physical Education Department team won the tug-of-war.

Pauri News: रस्साकशी में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम जीती

Sat, 29 Aug 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
The Physical Education Department team won the tug-of-war.
गढ़वाल विवि खेल बोर्ड व शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि खेल बोर्ड एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही जबकि आर्यभट्ट छात्रावास उपविजेता रहा। महिला वर्ग में भी शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही और अलकनंदा छात्रावास उपविजेता रहा।
विवि के खेल विभाग के सहायक निदेशक मोहित बिष्ट ने बताया कि स्टॉफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनआईटी की टीम विजेता व गढ़वाल विवि के एजुकेशन विभाग की टीम उप विजेता रही। स्कूल टीम की प्रतियोगिता में एसजीआरआर श्रीनगर विजेता और कान्वेंट स्कूल श्रीनगर की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

कॉलेज टीम में महिला वर्ग में एचएनबीजीयू की टीम विजेता और एनआईटी की टीम उप विजेता रही। पुरूष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में विशाल सिंह प्रथम, अभिषेक भारती द्वितीय और हर्षित सैनी तृतीय रहे। इससे पूर्व बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरिभजन सिंह चौहान ने किया जबकि रस्साकशी प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रो. नारायण सिंह पंवार ने किया। शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि प्रो. मोहन सिंह पंवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में जीजीआईसी मलेथा ने कब्जाई चैंपियनशिप
श्रीनगर। पंडित जगतराम गौड़ की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मलेथा ने चैपिंयनशिप कब्जाई। चौरास स्थित गढ़वाल विवि के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच राइंका धद्दी घंडियाल और राबाइंका मलेथा के मध्य खेला गया।
राबाइंका ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। राइंका धद्दी घंडियाल ने आठ ओवरों में विपक्षी टीम को 67 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राबाइंका मलेथा ने अंतिम ओवर की पांच गेद पहले ही मैच जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राबाइंका मलेथा की संध्या मैन आफ द सीरीज चुनी गई जबकि राइंका धद्दी की आरुषी को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ एसडीएम कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने किया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता की पहल एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर आयोजक देवेंद्र गौड़, सुबोधनी गौड़, अवधेश गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी, प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष वासुदेव भट्ट, जयकृष्ण पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed