{"_id":"6787f6fa0518c332cd08f70a","slug":"those-who-have-a-happy-mind-have-everything-acharya-mamgai-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-595367-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनका मन मस्त, उनके पास समस्त : आचार्य मंमगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनका मन मस्त, उनके पास समस्त : आचार्य मंमगाई
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल स्थित सौडू गांव के मांडा स्टेट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथावाचक आचार्य शिव प्रसाद मंगगाई ने कहा कि मधुर वाणी एक वरदान है। कहा, कर्कश वाणी हमेशा अपयश दिलाती है। कर्कश वाणी से ही पूरा महाभारत हुआ। कहा जिनका मन मस्त है, उन्हीं के पास समस्त है।
कथा के दौरान उन्होंने वाणी पर नियंत्रण रखने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। कहा, जीभ डेढ़ इंच की है, इसको जिसने जीता, उसने पूरे ब्रह्म को जीत लिया। उन्होंने कहा कि भगवान धन से नहीं प्रेम से प्रसन्न होते हैं। इसके लिए भक्ति का मार्ग सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कराने और इसका श्रवण करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस मौके पर राजेंद्र बंगवाल अनिता बंगवाल, पूर्वानंद बंगवाल, प्रेमदत्त, प्रमोद और विनीत आदि मौजूद रहे।