फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There will now be a cashless transaction in blocks: CDO

ब्लॉकों में अब कैसलेस होगा लेनदेन : सीडीओ

Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
There will now be a cashless transaction in blocks: CDO
जिले के विकास खंडों में अब सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत लेनदेन पूरी तरह कैशलेस हो गया है। कैशलेस लेनदेन को लेकर मुख्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन पांच विकास खंडों के प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, लेखाकार व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ सीडीओ पौड़ी हिमांशु खुराना ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के विकास खंडों में राज्य वित्त व 15वें वित्त सहित प्रत्येक लेनदेन कैशलेस हो गया है। इससे निर्माण कार्यों में और भी अधिक पारदर्शिता आएगी। कहा कि बीडीओ मेकर, प्रमुख टेकर व निर्मादायी संस्था पंजीकृत वेंडर होगी। जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि प्रशिक्षण के पहले दिन पौड़ी, कोट, खिर्सू, कल्जीखाल व पाबौ विकास खंडों के प्रमुख, बीडीओ व अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में डीपीएम सूरज बिष्ट व इमरान ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed