{"_id":"66169e749277a87d7c0a19ee","slug":"there-was-a-jam-for-half-an-hour-on-srinagar-road-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-103835-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर रोड पर आधा घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर रोड पर आधा घंटे लगा जाम
Wed, 10 Apr 2024 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सड़क किनारे वाहन खड़े होने और मार्ग संकरा होने से हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मुख्यालय में सड़क किनारे खड़े वाहनों और मार्ग संकरा होने के कारण यहां आए दिन जाम लग रहा है। बुधवार को भी सुबह दस बजे यहां करीब आधा घंटे तक श्रीनगर रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस व यातायात कर्मियों को जमा खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कार्यालयों के लिए जा रहे अधिकारी-कर्मचारी भी परेशान नजर आए।
जाम में फंसे सोहन सिंह, राकेश रावत, रघुवीर सिंह व रचना नेगी ने कहा कि मुख्यालय में वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही जाम लगना जैसे आम बात हो गई है। पुलिस व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा आए दिन लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सोमेश्वर सिंह, संदीप कुमार ने बताया श्रीनगर रोड के साथ ही अन्य मार्गों पर पौड़ी में दोनों छोर वाहनों से पटे रहते हैं जो जाम लगने का बड़ा कारण बनते हैं। उन्होंने पुलिस से यातायात सुचारु रखने की मांग की। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए होमगार्ड व पुलिस जवान तैनात हैं। नो पार्किंग स्थल पर खड़े वाहन जल्द नहीं हटाए जाते तो कार्रवाई की जाएगी।