फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There is no trenching ground in the pre-independence municipal body; Garbage dump is being done on the banks of Alaknanda river.

आजादी से पूर्व के नगर निकाय में नहीं है ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था अलकनंदा नदी किनारे किया जा रहा कूड़ा डंप

Sun, 03 Apr 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
There is no trenching ground in the pre-independence municipal body; Garbage dump is being done on the banks of Alaknanda river.
श्रीनगर में नगर निगम के अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड में ऐसे जल रहा है कूड़ा - फोटो : SHRINAGAR
नगर निकाय श्रीनगर (वर्तमान में नगर निगम) में आज तक स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं हो पाई है। क्षेत्र का कूड़ा अलकनंदा नदी किनारे बस्ती के समीप डंप किया जा रहा है। बदबू और गंदगी के चलते स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हालांकि स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए शासन ने 5.88 करोड़ अवमुक्त भी किए हैं, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लगभग तीन साल पूर्व नगर पालिका श्रीनगर के 9 वार्डों से प्रतिदिन 6 से 7 टन कूड़ा एकत्रित होता था। बाद में नगर पालिका का विस्तार श्रीकोट, डांग और उफल्डा तक हो गया। जिसके बाद 14 वार्डों से प्रतिदिन 10 से 11 टन कूड़ा उठने लगा। यह सारा कूड़ा अलकनंदा नदी किनारे नए बस अड्डे के समीप खाली जमीन में डंप किया जाता है। हालांकि समस्या का समाधान करने के लिए लगभग तीन साल पूर्व गिरगांव के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड स्वीकृत किया था। एक साल पूर्व चहारदीवारी भी बन गई, लेकिन इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा। जबकि शासन ने 7.08 करोड़ की डीपीआर को मंजूरी देते हुए 5.88 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी कर दी।
विज्ञापन

-स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण संबंधी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निर्माण हेतु दो माह पूर्व शासन को प्रस्ताव स्वीकृति (आरएफपी) की फाइल भेजी जा चुकी है। आरएफपी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया चलाने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण इकाई से प्लांट स्थापना की अनुमति मांगी जाएगी। अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने के लिए 92 लाख रुपये की मांग की गई है। -शशि पंवार, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed