{"_id":"682f5e6ab5041183fa04fddd","slug":"the-water-level-of-bhagirathi-river-suddenly-dropped-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-697358-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भागीरथी नदी के जलस्तर में आई एकाएक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भागीरथी नदी के जलस्तर में आई एकाएक गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग में बृहस्पतिवार को भागीरथी नदी का जलस्तर एकाएक कम हो गया। इसके चलते पूरे दिन यहां गंगा स्नान को पहुंचने वाले यात्रियों दिक्कत हुई। वहीं जलस्तर में आई कमी से भागीरथी नदी में रहने वाले जलीय जीवों पर भी संकट रहा।
तीर्थ नगरी में तेज प्रवाह से बहने वाली भागीरथी अचानक गदेरे के रूप में बहती दिखी। कई जगहों पर यहां नदी का जल इतना कम था कि उसे कोई भी आर-पार कर सकता था। इस दौरान यहां पहुंचे श्रद्धालु एवं तीर्थ यात्री भागीरथी में कम जल देख निराश भी हुए। इसके चलते उन्हें अलकनंदा में स्नान करके ही संतोष करना पड़ा। लोगों ने इस तरह टिहरी बांध से पानी रोके जाने पर रोष जताया। केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह भागीरथी का जलस्तर 454.80 व गंगा का 450.36 मीटर था, जो सामान्य से ढाई से तीन मीटर तक कम रहा।
विज्ञापन