फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The wait is over; city buses will start running from the first day of Navratri.

Pauri News: इंतजार खत्म, पहले नवरात्र से दौड़ेगी सिटी बस

Sat, 26 Sep 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 26 Sep 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The wait is over; city buses will start running from the first day of Navratri.
परमिट समेत सभी औपचारिकताएं पूरी, आठ साल बाद शहर को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

श्रीनगर। करीब आठ साल बाद सिटी बस सेवा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बस के रजिस्ट्रेशन के बाद अब परमिट समेत परिवहन विभाग से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। नगर निगम ने पितृ पक्ष के समापन के बाद पहले नवरात्र से सिटी बस का संचालन शुरू करने की तैयारी की है।
पौड़ी के आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि श्रीनगर सिटी बस से संबंधित परिवहन विभाग की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बस का परमिट भी जारी हो गया है। परिवहन विभाग के स्तर से अब बस के संचालन में कोई प्रक्रिया शेष नहीं है। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि लंबे समय से सिटी बस का इंतजार कर रहे नगरवासियों को अब इसकी सुविधा मिलने जा रही है।
विज्ञापन

पितृ पक्ष के समापन के बाद पहले नवरात्र से बस सड़कों पर दौड़ेगी। सिटी बस का संचालन कलियासौड़ से कीर्तिनगर पुल तक किया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल, गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईटी और बाजार क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों तक आनेजाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed