फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The village Panchayat Bhawan has been locked for twelve years

Pauri News: गांव के पंचायत भवन में बारह वर्षों से लटका है ताला

Thu, 07 May 2026 10:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The village Panchayat Bhawan has been locked for twelve years
वर्ष 2013-14 में बीआरजीएफ के तहत बना था पंचायत भवन, ग्राम पंचायतों के कार्यों में उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


कीर्तिनगर। विकास खंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत मालगढ़ी में पंचायत भवन के उपयोग पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। वर्ष 2013-14 में (बीआरजीएफ) पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत बने पंचायत भवन में ताला लटकने से ग्राम पंचायत की बैठकों सहित अन्य काम काज प्रभावित हो रहे है। अब पंचायत विकास अधिकारी ने एक ग्रामीण को नोटिस जारी कर पंचायत भवन में रखा गया निजी सामान सात दिन के भीतर हटाने को कहा है।




जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मालगढ़ी में वर्ष 2013-14 में (बीआरजीएफ) पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अंतर्गत पंचायत भवन का निर्माण किया गया था, जो ग्राम पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति है। हाल ही में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में यह मामला सामने आया कि पंचायत भवन में एक व्यक्ति द्वारा निजी सामान रखा गया है, जिससे पंचायत के कार्यों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। अब इस पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने गांव के कल्याण सिंह मेवाड़ को औपचारिक नोटिस जारी किया है। कहा कि पंचायत भवन सार्वजनिक उपयोग के लिए है और उसमें निजी उपयोग की सामग्री रखना नियमों के विरुद्ध है। व्यक्ति को 7 दिनों के भीतर अपना सामान भवन से हटाने को कहा गया है। ताकि पंचायत भवन का उपयोग ग्राम सभा, बैठकों और अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए सुचारु रूप से किया जा सके। वहीं ग्राम प्रधान बलवीर सिंह मेवाड़ ने बताया कि पंचायत भवन में ताला लगा होने से पंचायत के कामकाज प्रभावित हो रहे है। विशेष कर बरसात के दिनों में बैठकें आदि करवाने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed