फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The university started preparations for the admission process of CUET-UG

Pauri News: सीयूईटी-यूजी के प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विवि ने की तैयारी शुरू

Sat, 22 Jun 2024 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 22 Jun 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
The university started preparations for the admission process of CUET-UG
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से सीयूईटी-यूजी के प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि संभवत: 30 जून तक सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो जाएगा। परिणाम जारी होते ही 10 दिन के अंदर विवि प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर देगा। इसके बाद छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने हैं। इसके लिए एनटीए द्वारा गत मई में अलग-अलग दिनों में सीयूईटी-यूजी की ऑफलाइन व ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा परिणाम जारी होने में कुछ ही दिन शेष होने को देखते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक भी की गई। प्रो. नेगी ने बताया कि 30 जून को संभवत: सीयूईटी-यूजी का परिणाम घोषित हो जाएगा। इसको देखते हुए 26 जून को विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा। लिंक के माध्यम से छात्र समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि परिणाम आते ही 10 दिन का समय छात्रों को प्रवेश पंजीकरण के लिए दिया जाएगा। कहा कि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू तरीके से संपन्न हो इसके लिए कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। समर्थ पोर्टल के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। अन्य कमेटियों का गठन भी शीघ्र हो जाएगा। कहा कि जुलाई प्रथम सप्ताह में विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा को संपन्न करा दी जाएगी। उसके बाद पीजी प्रथम सेमेस्टर में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed