फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The tune of Bedu Paco Baramas will resonate in the North Zone Band Competition in Lucknow.

Pauri News: लखनऊ में नार्थ जोन बैंड प्रतियोगिता में गूंजेगी बेडु पाको बारामास की धुन

Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The tune of Bedu Paco Baramas will resonate in the North Zone Band Competition in Lucknow.

विज्ञापन
श्रीनगर। लखनऊ में होने जा रही नार्थ जोन बैंड प्रतियोगिता के लिए द मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के 40 सदस्यीय छात्रों का दल आज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गया है। तीन महीने से स्कूल के छात्र प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए थे। इससे पहले राज्य स्तर की प्रतियोगिता में छात्रों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था। उनकी बेडु पाको बारामासा की धुन ने सभी को आकर्षित किया है।शुक्रवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया सबरवाल ने प्रतिभागी छात्रों के दल को रवाना कर शुभकामनाएं दी। विद्यालय के जलेश सबरवाल की अगुवाई और सह प्रबंधक शुभम प्रभाकर के निर्देशन में रवाना होने से पहले छात्रों में उत्साह देखा गया। सबरवाल ने बताया कि 7 दिसंबर को विद्यार्थियों का समूह उत्तर भारत के अन्य 11 राज्यों के साथ सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, लखनऊ में प्रतिभाग करेगा। इसके बाद छात्रों को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed