{"_id":"6af86140d3361aed200261e5","slug":"srinagar-depot-gets-four-new-37-seater-buses-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128530-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर डिपो को मिलीं चार नई 37 सीटर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर डिपो को मिलीं चार नई 37 सीटर बसें
Sat, 14 Nov 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। रोडवेज डिपो श्रीनगर के बेड़े में चार नई 37 सीटर बसें शामिल हो गई हैं। शनिवार को चारों बसें डिपो पहुंच गईं। इन बसों के संचालन से ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून और कोटद्वार रूट पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुख्यालय से हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो से तीन दिन में बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इनके संचालन के आदेश भी जारी हो चुके हैं।
डिपो को वर्ष 2025 में छह नई बसें मिली थीं। इसके अलावा डिपो में वर्ष 2016 मॉडल की सात पुरानी बसें थीं। इनमें चार बसें बीएस-3 मॉडल की थीं, जबकि तीन बसें निर्धारित किलोमीटर पूरे कर चुकी थीं और नीलामी की प्रक्रिया में थीं। अब चार नई बसें मिलने के बाद पुरानी चार बसों को मुख्यालय वापस भेजा जाएगा। नई बसों को उन्हीं रूटों पर लगाया जाएगा, जहां से पुरानी बसें हटाई जाएंगी।
नई बसें शामिल होने के बाद डिपो के बेड़े में कुल 13 बसें हो गई हैं। रोडवेज श्रीनगर डिपो के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि मुख्यालय से 10 नई बसों की मांग की गई थी, लेकिन फिलहाल चार बसें ही मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि डिपो में अभी भी अतिरिक्त बसों की जरूरत है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने और संचालन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्यालय से और बसों की मांग की गई है।