फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The threat of jaundice persists in Farasu, with a health department team arriving in the village

Pauri News: फरासू में पीलिया का खतरा बरकरार, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची

Fri, 08 May 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 08 May 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
The threat of jaundice persists in Farasu, with a health department team arriving in the village
इंपैक्ट
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के फरासू में पीलिया का खतरा अभी टला नहीं है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ कार्यालय हरकत में आया। शुक्रवार को भी फरासू से दो लोग बेस चिकित्सालय पहुंचे जिनमें उल्टी और सिरदर्द जैसे लक्षण पाए गए। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी सीएमओ कार्यालय और श्रीनगर से आठ सदस्यीय स्वास्थ्य टीम फरासू पहुंची। टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पेयजल स्रोतों की जांच की। इस दौरान पानी के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शिवांगी, डॉ. अंकुर, डॉ. अनूजा, दीक्षा, सरिता, सीमा और कैलाश समेत एनएम, फार्मासिस्ट और क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता शामिल रहे। टीम सदस्य शिवांगी ने बताया कि गांव पहुंचकर करीब 15 लोगों से बातचीत की गई और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें वे लोग भी शामिल थे जो अस्पताल से उपचार के बाद वापस गांव पहुंचे हैं। जरूरतमंदों को दवाइयां देने के साथ ही संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए गए। उन्होंने बताया कि जल संस्थान के जेई से भी बातचीत की गई है और पानी की स्क्रीनिंग कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही जल संस्थान को कलियासौड़ तक पूरी पाइप लाइन की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने पाया कि टैंक में क्लोरीन मिलाने के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पानी पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है। बेस चिकित्सालय की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता गिरी ने बताया कि फरासू से लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चों में पीलिया के लक्षण तेजी से सामने आ रहे हैं और मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को केवल उबला हुआ पानी पिलाने, बाहर का खाना बंद करने और कमजोरी, उल्टी, बुखार या आंखों में पीलापन जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed