फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The thieves broke the lock of the shop and took away the cash

Pauri News: दुकान का ताला तोड़ नकदी उठा ले गए चोर

Sat, 28 Dec 2024 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The thieves broke the lock of the shop and took away the cash
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iनगर क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। शुक्रवार देर रात चोरों ने बाजार चौकी के पीछे वाली गली में मौजूद दुकान के ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार गौरव सिलोडी ने बताया कि उसकी सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र नाम से दुकान है। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। बताया कि जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही गल्ले में रखी नकदी भी गायब थी। कहा कि दुकान में लगभग पांच लाख के करीब नकदी गायब होने के साथ एक डीएसएलआर कैमरा भी चोर उठा ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दिख रहा है कि चोर नकाब पहनकर आए व घटना को अंजाम दिया। श्रीनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर कोतवाल मनी भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि चोरी के संबंध में अब कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर चोरी की घटना की जांच में जुट गई है। नगर के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से चोरों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed