{"_id":"6218fb58435e1f390952e714","slug":"the-system-collapsed-due-to-the-boycott-of-environmental-friends-shrinagar-news-drn4049971180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार से व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार से व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन भुगतान की मांग पर अड़े पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार से नगर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पालिका कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों को जन्म, मृत्यु व परिवार रजिस्टर आदि आवश्यक प्रमाण भी नहीं मिल पा रहे है।
शुक्रवार को चौथे दिन भी पालिका कर्मचारी और पर्यावरण मित्र वेतन भुगतान की मांग के लिए पालिका परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मियों ने कहा कि वेतन न मिलने से वह बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे है। वहीं बैंक से लिए गए ऋण की किस्त जमा न करने पर उन्हें विलंब शुल्क देना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के शंकर सिंह पटवाल और गजेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
10 दिन से शहर में लगे कूड़े के ढेर
पालिका क्षेत्र से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रराजमार्ग पर उफल्डा से स्वीत पुल तक करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कूड़ेदान रखे गए हैं। इसके अलावा नगर में करीब 22 अन्य स्थानों पर भी रखे गए कूड़ेदान भरने से कूड़ा सड़कों पर फैल चुका है। पहले नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहनों के संचालन के लिए तेल न मिलने से वाहन 10 दिन पूर्व पालिका परिसर में खड़े कर दिए। उसके बाद वेतन का भुगतान न होने से विगत चार दिन से पर्यावरण मित्र कार्यबहिष्कार पर हैं। संवाद