{"_id":"693d544a1b5e7ab1a8068e1a","slug":"the-secretary-inspected-ransi-and-kandolia-sports-complexes-pauri-news-c-51-1-pri1001-112495-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सचिव ने रांसी व कंडोलिया खेल परिसरों का किया निरीक्षण, सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सचिव ने रांसी व कंडोलिया खेल परिसरों का किया निरीक्षण, सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
Sat, 13 Dec 2025 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष प्रधान सचिव अमित कुमार सिन्हा ने शनिवार को रांसी खेल मैदान एवं कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस हॉल, जिम, हॉस्टल तथा किचन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
विशेष प्रधान सचिव ने रांसी स्टेडियम परिसर में स्थित हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम के मध्य सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि सुविधाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने छात्रावास और किचन का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने खेल अधिकारी को छात्रावास की विद्युत लाइनों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।