{"_id":"69e362dd360bbd49d80f297f","slug":"the-municipality-will-accelerate-development-with-an-investment-of-crore-pauri-news-c-51-1-pri1002-113979-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 26.26 करोड़ में विकास को देगी रफ्तार देगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 26.26 करोड़ में विकास को देगी रफ्तार देगी पालिका
Sat, 18 Apr 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 26.26 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया है। बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में तय हुआ कि इस वित्तीय वर्ष में सड़क निर्माण और मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। सभासदों ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में विकास कार्यों के लिए अधिक प्रावधान किया गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में जरूरत के अनुसार योजनाएं लागू की जाएंगी जिससे लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
पालिका प्रशासन के अनुसार आय के प्रमुख स्रोतों में भवन कर, किराया और अन्य शुल्क शामिल हैं। खर्च का बड़ा हिस्सा नगर की आधारभूत सुविधाओं और रखरखाव पर किया जाएगा। बैठक में बजट पर चर्चा के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी रखीं और उन्हें प्राथमिकता से हल करने की मांग की। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से बजट को मंजूरी दी गई। इस मौके पर सभाषद अरविंद रावत, युद्धवीर सिंह, प्रदीप असवाल, संगीता रावत, गौरव सागर, सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।