{"_id":"68978d98394d6915f7055ba6","slug":"the-health-departments-promptness-saved-the-life-of-a-newborn-pauri-news-c-5-1-gkp1010-759839-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से नवजात की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से नवजात की जान बची
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद नवजात और उसकी मां।- संवाद
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के आपदा प्रभावित क्षेत्र सैंजी-बुरांशी से सटे पटोटी गांव में बीते दिन एक हाई रिस्क डिलीवरी का मामला सामने आया। क्षेत्र में आपदा के कारण कई मार्ग बाधित होने से परिवहन व्यवस्था ठप थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मामले की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ के चिकित्सकों ने तुरंत महिला के परिजनों से संपर्क कर उन्हें डिलीवरी से पूर्व अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। हालांकि परिजनों ने दूरी और मार्ग बाधित होने का हवाला देते हुए तत्काल भर्ती से इन्कार कर दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। टीम के प्रयासों से महिला पूनम देवी (23) को पटोटी से पैदल मार्ग से मुख्य सड़क तक लाया गया। वहां से 108 एंबुलेंस सेवा के जरिये पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया गया। जांच के बाद हाई रिस्क डिलीवरी को देखते हुए महिला को तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और समन्वय से देर रात महिला ने बेस अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। पूरे अभियान में बड़ी चुनौती पैदल मार्ग से महिला को सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाना था। आपदा के कारण पाबौ ब्लॉक में कई जगह सड़कें टूट चुकी थीं और भारी बारिश से हालात विकट बने हुए थे। सीएचसी पाबौ के प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।