फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The former chief of the ugliest streets in the village.

पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में सड़कें बदहाल

Thu, 16 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 16 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
The former chief of the ugliest streets in the village.
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo

पाबौ ब्लॉक के अंतर्गत घुड़दौड़स्यूं पट्टी के पिनानी गांव से जवरोली व सिंवालधार-गडिगांव मार्ग बदहाल होने से यहां पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का पैतृक गांव होने के बावजूद यहां पर सड़क की हालत नहीं सुधारी जा रही है। हालांकि कुछ समय पहले पिनानी में सड़क पक्की कर दी गई है, लेकिन जवरोली व सिंवालधार-गडिगांव वाले मार्ग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। सड़कें खराब होने के चलते यहां तक बस सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


पिनानी गांव से जवरोली गडिगांव रोड के अंतिम छोर तक खस्ताहाल सड़क पर वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण आठ साल बाद भी पुलियाओं का निर्माण  नहीं हो सका है। पुलिया संकरी होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से तीन पुलिया निर्माण करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीण विनोद नेगी, गमाल सिंह, महिताब सिंह, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, कांता प्रसाद, मधु नेगी, उमा देवी, सरोजनी देवी व सर्वेश्वरी देवी ने विभाग से मार्ग को ठीक करने की मांग की है। सदस्य क्षेत्र पंचायत मनोज सिंह गुसांई ने बताया कि जल्द ही वे इस मामले को उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाएंगे। कहा कि सड़क बनाने में जिन काश्तकारों के खेत उजड़ गए थे, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया। पीडब्ल्यूडी के पास कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टूटी पुलिया व सड़क की रिपेयरिंग के लिए बजट मांगा जाएगा। बजट मिलने के बाद ही सड़क ठीक करने का काम किया जाएगा।
- अ‌खिलेश लिंगवाल, जेई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed