फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The doors of the mother Rajarajeshwari temple opened, rules remain intact

मां राजराजेश्वरी मंदिर के कपाट खुले, नियम बरकरार

Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The doors of the mother Rajarajeshwari temple opened, rules remain intact
प्राचीन सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर देवलगढ़ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए है, लेकिन इस दौरान मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद किए गए थे। भक्तों के अनुरोध पर एसडीएम, पुलिस व ग्राम प्रधान से विचार विमर्श के बाद अब शर्तों के आधार पर कपाट खोल दिए गए है। उन्होंने बताया कि मंदिर में घंटियों व रेलिंग को छूना प्रतिबंधित किया गया है। मंदिर में यज्ञ और अनुष्ठान के दौरान भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं को अपना आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। ताकि उनका पंजीकरण और नाम पता अंकित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed