{"_id":"6835f3058bb13ddeed076ef0","slug":"the-district-magistrate-conducted-a-surprise-inspection-of-108-ambulance-services-pauri-news-c-5-1-gkp1010-701355-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जिलाधिकारी ने 108 एंबुलेंस सेवाओं का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जिलाधिकारी ने 108 एंबुलेंस सेवाओं का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद की सभी तहसीलों में 108 एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिले में 108 एबुलेंस सेवाओं का औचक निरीक्षण भी किया।
सोमवार रात जिलाधिकारी ने यमकेश्वर क्षेत्र के बीनक स्थित 108 एम्बुलेंस स्टेडिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस चालक व ईएमटी टीम मौके पर मौजूद मिली। जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से 108 सेवा के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में 108 के अन्य स्टैंडिंग प्वाइंट्स–नीलकंठ, पीपलकोटी, यमकेश्वर और गैंडखाल में भी एंबुलेस सेवाएं सुचारु रूप से क्रियाशील पाई गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर 108 एंबुलेंस या तो मौके पर उपलब्ध थीं या मरीज को चिकित्सालय पहुंचाने में निकली थीं। संबंधित अधिकारी के अनुसार, पैठाणी क्षेत्र की एंबुलेंस मेंटेनेंस के लिए वर्कशॉप में होने के कारण उक्त क्षेत्र में पाबौ एवं खिर्सू क्षेत्र की एंबुलेंस सेवा ली जा रही है। वहीं रिखणीखाल में तैनात दो में से एक एंबुलेंस खराब है, जिसे जल्द ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
बीरोंखाल, बैजरों, रिखणीखाल, श्रीनगर, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, लैंसडौन, पोखड़ा, चाकीसैंण, थलीसैंण, खिर्सू, कोटद्वार व कोट क्षेत्रों में 108 सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध पाई गई।
निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात किसी भी चालक को नशे की हालत में नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को को आपात सेवाओं की सुलभता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।