फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The country and the state will become self-reliant through self-employment: Bisht

स्वरोजगार से ही बनेगा देश और प्रदेश आत्मनिर्भर:बिष्ट

Thu, 16 Jul 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
The country and the state will become self-reliant through self-employment: Bisht
वन पंचायत राज्यमंत्री (दर्जाधारी) वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर देश और प्रदेश को आत्म निर्भर बनाना है तो इसके लिए स्वरोजगार अपनाना होगा। सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है, जिसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हर प्रवासी और ग्रामीणों तक पहुंचायी जा रही है।
विज्ञापन

आयोजित पत्रकार वार्ता में बिष्ट ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार की ओर से हर वर्ग के लोगों की मदद की जा रही है। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने के साथ ही डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जबकि प्रवासियों और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 110 करोड़ का बजट अवमुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। इसके लिए ग्रामीणों और प्रवासियों को कृषि, उद्यान, पशुपालन, व्यवसायिक खेती, मशरूम उत्पादन, डेरी उद्योग, जड़ी बूटी उत्पादन जैसे व्यवसाय को अपनाना होगा। इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रमुख अनुग्रह मिश्र, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, मंडल महामंत्री विनय घिल्डियाल व जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed