फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The construction work of Dang Sindrigad Park hangs in balance

Pauri News: अधर में लटका डांग सिंदरीगाड पार्क का निर्माण कार्य

Sun, 23 Jun 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 23 Jun 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
The construction work of Dang Sindrigad Park hangs in balance
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के डांग सिंदरीगाड में बन रहे पार्क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। 23 लाख की लागत से पहाड़ी शैली में यह पार्क बनकर तैयार होना था। पार्क का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन यहां ट्रांसफार्मर होने के चलते निर्माण कार्य रुका हुआ है। बीते लंबे समय से कार्य रुकने के कारण यहां झाड़ियां उग चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल डांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से पार्क बनवाने की मांग कर रहे थे, जिस पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनता की मांग को देखते हुए सिंदरीगाड़ में पार्क निर्माण कार्य को स्वीकृति दी थी। वर्ष 2022 में पार्क का शिलान्यास भी मंत्री डॉ़ रावत द्वारा किया गया था। ग्रामीण निर्माण विभाग को पार्क निर्माण की कार्यदायी संस्था बनाया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी शैली में पार्क आधे से ज्यादा बनकर तैयार भी हो चुका है, लेकिन पार्क के पास ट्रांसफार्मर होने से से बीते एक साल से यहां निर्माण कार्य बंद पड़ा है। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि पार्क के आसपास झाड़ियां उग चुकी है, कूड़े के ढेर लग रहे हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौहान ने कहा कि पार्क का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। ट्रांसफार्मर होने के चलते बच्चों के सुरक्षा की दृष्टिगत निर्माण कार्य रोका गया है। ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखा गया है। ट्रांसफार्मर के हटते ही पार्क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed