फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The condition of drains and roads has not improved in Srikot

Pauri News: श्रीकोट में नहीं सुधरी नालियों और सड़कों की दशा

Sat, 27 Jul 2024 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 27 Jul 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
The condition of drains and roads has not improved in Srikot
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र श्रीकोट गंगानाली में नालियों और आंतरिक मार्गों की खस्ताहाल स्थिति नहीं सुधरने से लोग खासे परेशान हैं। जहां गड्ढों में तब्दील मार्ग लोगों के लिए खतसा बने हैं, वहीं कच्ची नालियों से फैल रही दुर्गंध ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शैलेश भट्ट ने बताया कि नागराजा मोहल्ले में काफी बड़ा नाला बहता है। आबादी के बीच से गुजरने वाले इस गंदे नाले के आसपास लोगों के आवासीय भवन, स्टेडियम और स्कूल आदि स्थानों को आनेजाने का आम रास्ता है, लेकिन आज तक नाले को पक्का नहीं किया गया है। नागराजा मोहल्ले को जोड़ने वाला मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है। स्थानीय निवासी शैलेश भट्ट व त्रिभुवन सिंह राणा ने नगर निगम से नाले के पक्कीकरण और सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

-श्रीकोट नागराजा मोहल्ले में नाले को पक्का करने की योजना है। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -रविराज बंगारी, सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed