{"_id":"6aabe1239963a2e38e06ab8a","slug":"80-units-of-blood-were-collected-at-the-sant-nirankari-mission-camp-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126410-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: संत निरंकारी मिशन के शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: संत निरंकारी मिशन के शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया
Thu, 17 Sep 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की शाखा श्रीनगर की ओर से बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में मसूरी के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने इसे मानवता की सेवा के लिए महत्वपूर्ण बताया। मिशन के मीडिया सहायक गम्मा सिंह ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह का संदेश ‘रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए’ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है। उच्च शिक्षामंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मिशन के नशामुक्ति, रक्तदान आदि कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी व शिविर के संयोजक हरिलाल शाह मौजूद रहे। दूसरी ओर सेवा दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त अस्पताल में रक्तदान किया। मौके पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण आदि ने रक्तदान किया। संवाद