फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The buildings built in Gairsain should be used throughout the year: Ritu

गैरसैंण में निर्मित भवनों का हो सालभर इस्तेमाल : ऋतु

Tue, 08 Nov 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
The buildings built in Gairsain should be used throughout the year: Ritu
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का मानना है कि गैरसैंण में स्थित विधान सभा भवन में समय-समय पर प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार और अन्य गतिविधियों का संचालन करना चाहिए। ताकि परिसंपत्ति का सही इस्तेमाल होने के साथ ही इसके अनुरक्षण के लिए धनराशि मिल जाए। साल भर यहां कुछ न कुछ गतिविधियां संचालित होने से क्षेत्र में संसाधनों का विकास भी होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रही विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ देर श्रीनगर में विश्राम किया। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गैरसैंण में धीरे-धीरे सुनियोजित ढंग से ढांचागत विकास होना चाहिए। वहां विधानसभा सत्र होने चाहिए। सरकारी विभाग हो या प्राइवेट संस्थान, उन्हें गैरसैंण में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे गैरसैंण मेें जो भवन बने हैं, उनका हम अच्छी तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे।
विज्ञापन

खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। चाहे वह गैरसैंण में हो या देहरादून में। गैरसैंण में स्थायी राजधानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सब होगा। व्यवस्थित ढंग से काम करने में समय लगता है। हर कोई चाहता है कि गैरसैंण का विकास हो। वहां सुविधाओं का विकास हो। वहां सत्र आयोजित हो। योजना बनाने में कुछ दिक्कतें होती है। वित्त संबंधी समस्या आती है लेकिन जनता की जो इच्छा है। सरकार उस पर काम कर रही है। विधायकों की ओर से देहरादून में ही शीतकालीन सत्र चलाए जाने के लिए पत्र लिखे जाने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह उनकी सोच हो सकती है। यह निर्णय कैबिनेट में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed