फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The anger of consumers angry over water bills

पानी के बिलों से नाराज उपभोक्ताओं ने किया जल संस्थान का घेराव

Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The anger of consumers angry over water bills
पालिका क्षेत्र में पानी के मीटर उपभोक्ताओं और विभाग दोनों के लिए सिरदर्द बन चुके है। आए दिन पानी के बिलों को लेकर विभागीय अधिकारियों को उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की माने तो पानी के मीटर लगने के बाद से अत्यधिक बिल भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर सहित श्रीकोट गंगानाली, भक्तियाना, घस्यिा महादेव, तोलियों आदि के लोग बड़ी संख्या में जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद लोगों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता कृष्णकांत का घेराव कर आक्रोश जताया। कहा कि जब से पानी के मीटर लगे है, अत्यधिक बिल भेजे जा रहे है। जिनका भुगतान करना आम आदमी को भारी पड़ रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार धरना, प्रदर्शन, घेराव कर पानी के मीटरों का विरोध और बिलों में सुधार की मांग की गई, लेकिन विभाग आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। मोहनी देवी ने कहा कि उनके घर में मात्र दो लोग है, लेकिन ग्यारह सौ का बिल आया है। दाताराम ने कहा कि वह अधिकतर घर से बाहर रहते है। फिर भी 1766 रुपये का बिल आया है। मौजूद लोगों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप पानी के मीटरों को हटाए जाने व बिलों में सुधार की मांग की है। सहायक अभियंता जल संस्थान श्रीनगर कृष्णकांत मीटरों की रिडिंग के अनुसार ही पानी के बिल भेजे गए है। मीटर खराब होने की स्थिति में चेक मीटर लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed