फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The anger of ASHA workers broke out on the streets

सड़कों पर फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
The anger of ASHA workers broke out on the streets
कीर्तिनगर बाजार में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विकास खंड कीर्तिनगर के आशा संगठन ने 12 सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय से कीर्तिनगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील मुख्यालय पर बैठक आयोजित कर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने डांग रोड से मुख्य बाजार होते हुए इंदिरागांधी पार्क तक जुलूस निकाला। इसके बाद संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की सबसे छोटी इकाई हैं। सरकार की ओर से गांव के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है लेकिन 16 वर्षों की निरंतर सेवा के बाद अब तक सरकार ने उनके भविष्य के बारे में नहीं सोचा है। आशा कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण समेत 12 सूत्री मांगें पूरी न होने पर 15 अगस्त के बाद आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर आशा संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, संगीता बिष्ट, ममता, विजय लक्ष्मी गैरोला, सरस्वती चौहान, अनीता रावत, गोदांबरी, विनीता, सुषमा खत्री आदि मौजूद थीं। वहीं नई टिहरी में भी आशा कार्यकर्ता आंदोलन पर डटी रहीं। इस दौरान यूनियन की जिला सचिव कुसुम सलोनी, अनीता पंवार, सुषमा रावत, लक्ष्मी नेगी, रजनी नेेगी, सरिता रावत, लक्ष्मी जोशी, किरन खरोला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed