{"_id":"6832026b7d64c89576049500","slug":"the-accused-who-threatened-to-kill-by-abusing-has-been-arrested-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-698930-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं श्रीनगर मेयर आरती भंडारी के पति लखपत सिंह भंडारी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लखपत भंडारी ने कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी थी।
कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि भंडारी ने तहरीर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार उन्हें कॉल करके गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया था। तहरीर के आधार पर फोन डिटेल ली गई। जिसमें एक व्यक्ति जितेंद्र सिंह निवासी तलसारी गिरगांव पौड़ी का नाम प्रकाश में आया। कहा-विवेचना में उसके द्वारा पुलिस का सहयोग नहीं किया जा रहा था, साथ ही घर से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन की जानकारी प्राप्त की। जिस पर 23 मई को आरोपी को कीर्तिनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने लखपत भंडारी को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन