{"_id":"68d3fb6159697b46810798cb","slug":"thalisain-there-will-be-a-direct-contest-between-nsui-and-abvp-pauri-news-c-51-1-pri1001-111502-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"थलीसैंण : एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच होगा सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थलीसैंण : एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच होगा सीधा मुकाबला
Wed, 24 Sep 2025 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ अध्यक्ष सहित छह पदों पर 12 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। राजकीय पीजी कालेज थलीसैंण में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच सीधा मुकाबला होगा। यहां छात्रसंघ अध्यक्ष सहित छह पदों पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें एक-एक प्रत्याशी एनएसयूआई व एबीवीपी से हैं।
प्रभारी निर्वाचन अधिकारी डाॅ. विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष सहित छह पदों पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए थे। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। सभी नामांकन सही मिले। अब अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी अजय रावत, एबीवीपी की प्रत्याशी सुमन, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुमित कुमार, एबीवीपी के राहुल सिंह, सचिव पद पर एनएसयूआई के रमेश सिंह, एबीवीपी के दिनेश सिंह, सह-सचिव पद पर एनएसयूआई की हेमा, एबीवीपी की देवकी, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की दीपा रावत, एबीवीपी की साक्षी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के करन नेगी, एबीवीपी की स्नेहा प्रत्याशी हैं। प्राचार्य प्रो. योगेंद्र चंद्र सिंह की निगरानी में सह प्रभारी डाॅ. छाया सिंह, डाॅ. विवेक रावत, डाॅ. अतुल सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई।
एबीवीपी के एक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप
पौड़ी। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एबीवीपी के एक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाया। प्रेस को जारी एक बयान में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी ने कहा कि बीते दिनों पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर पूजा चमोली व अंकित रावत पर राकेश बहुगुणा से 50 करोड़ की ठगी के मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले में एक एबीवीपी के पदाधिकारी पर इन भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप है। उन्होंने उक्त पदाधिकारी की जांच करते हुए शीघ्र विद्यार्थी परिषद से निष्कासित करने की मांग की। संवाद