{"_id":"66f68f976c7b31b8c80909db","slug":"teachers-and-ministerial-employees-took-to-the-streets-for-restoration-of-old-pension-pauri-news-c-5-1-gkp1010-511394-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक व मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक व मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एक देश-एक विधान.. पेंशन भी हो एक समान...आदि नारों के साथ शिक्षकों व विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रीयल कार्मिक पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल करने की एक सूत्री मांगों को लेकर मुख्यालय की सड़कों पर उतरे। कहा कि कर्मचारियों पर थोपी जा रही एनपीएस को लेकर कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के बैनर तले शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, वन समेत विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रीयल व शिक्षक शहर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आक्रोशित शिक्षकों व कर्मचारियों ने रामलीला मैदान से अपर बाजार, एजेंसी चौक, मालरोड, बस स्टेशन व धारारोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के नारे लगाए। जनपदीय अध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि अक्तूबर 2005 में पुरानी पेंशन को बंद करके तत्कालीन सरकारों ने राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (एनपीएस) को अधिक हितकारी बताया। लेकिन अब कर्मचारी जब सेवानिवृत्त हो रहे हैं तो उन्हें एनपीएस के नाम पर 1500 से 2000 रुपये की पेंशन थमाई जा रही है। ऐसे में सेवानिृवत्ति के बाद कर्मचारियों के सम्मुख आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है।
कर्मचारियों व शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री से जनहित में पुरानी पेंशन को जल्द से जल्द लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मनमोहन चौहान, महाबीर बिष्ट, आरपी कोहली, रानिता प्रसाद, सुभाष सिंह, विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह, करन सिंह, आशीष कुमार, देवेंद्र बिष्ट और सर्वेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।