{"_id":"67a646ef3370b904b800ac8e","slug":"tb-screening-of-40-people-pauri-news-c-5-1-gkp1010-613997-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 40 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 40 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। टीबी मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत पौड़ी जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 डे टीबी कैंपेन का आयोजन किया गया। इस दौरान पाबौ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सैंजी में आयोजित इस विशेष कैंप का उद्घाटन समाजसेवी एसपी नौटियाल की ओर से किया गया। कैंप में 40 ग्रामीणों का चेस्ट एक्स-रे और टीबी स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में सुबोध खुगशाल, नीरज भंडारी, नवीन नेगी, सीएचसी पाबौं से आशीष रावत, सीएचओ संध्या आदि शामिल रहे।