फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Take decision on land law after thinking: Trivendra

भू-कानून पर सोच समझकर ही लें निर्णय : त्रिवेंद्र

Thu, 15 Jul 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Take decision on land law after thinking: Trivendra
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी गांव पहुंचे और माता सीता मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में माता सीता मंदिर में पौधा रोपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भू-कानून पर सोच समझकर ही निर्णय लेना होगा। कुछ बातें बोलने में अच्छी लगती हैं, लेकिन हमें उसके परिणामों को ध्यान में रखना चाहिए। वर्तमान में धारा 371 के भू-कानून को लागू करने को लेकर अभियान चल रहा है, लेकिन हमें बहुत अध्ययन के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी गांव पहुंचे। इसके बाद माता सीता मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिसर में पीपल व बरगद का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वाल में भ्रमण कर 1 लाख पीपल व बरगद के पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि फलस्वाड़ी में भव्य सीता माता मंदिर के साथ ही गरुड़ मंदिर भी बनाया जाएगा। साथ ही वाल्मीकि मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। इसके बाद पूर्व सीएम ने मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित चैंबर का लोकार्पण किया। चैंबर का निर्माण विधायक निधि से 12 लाख की लागत से किया गया है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र ने भू-कानून को लेकर चल रहे अभियान के सवाल के जवाब में कहा कि जिन प्रदेशों में यह कानून लागू है, वहां जाकर अनुभव लेना चाहिए। भू-कानून में कोई भी संशोधन या सुधार भविष्य को देखकर किया जाए। इस दौरान विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष आशीष जदली, सचिव आमोद नैथानी, उपाध्यक्ष राकेश सामवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल और व्यापार संघ अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed