{"_id":"90c3bcec08ff1e45783000b758888ed5","slug":"tabacco-ban-in-uttrakhanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में तंबाकू पर लगेगा प्रतिबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में तंबाकू पर लगेगा प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में तंबाकू को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
जबकि गुटखे की सार्वजनिक बिक्री प्रदेश में प्रतिबंधित है।
जीआईसी कोटद्वार में शुक्रवार को तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कैंसर के 90 प्रतिशत मामले तंबाकू के कारण होते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह इस लत से खुद को दूर रखें ही, दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम समन्वयक आदित्य अग्निहोत्री ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने बताया उत्तराखंड में करीब 30 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जो कि अपने आप में बड़ी समस्या है। यदि इसे नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ी भयंकर तस्वीर सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि टिहरी जिले को तंबाकू रहित जिला घोषित किया गया है। इस अवसर पर डीजी हेल्थ डा. गौरीशंकर जोशी, सीएमओ पौड़ी डा. मनीष अग्रवाल, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला अधिकारी सुमन आर्य, खाद्य निरीक्षक प्रमोद रावत, दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, एसडीएम जीआर बिनवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा आदि मौजूद थे।