फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sweet Lions and NIT Uttarakhand won the match

स्वीत लायंस और एनआईटी उत्तराखंड ने जीते मुकाबले

Tue, 07 Dec 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sweet Lions and NIT Uttarakhand won the match
श्रीनगर में भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बेटिंग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करत - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र में भाजयुमो की ओर खेलकूद प्रतियोगिताओं की कड़ी में मंगलवार से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्वीत लायंस ने कड़े मुकाबले में एक रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मंगलवार से भाजयुमो की ओर से एनआईटी खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री डॉ. सुधीर जोशी ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा नवयुवकों को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच सुजीत इलेवन व स्वीत लायंस के बीच खेला गया। सुजीत इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। स्वीत लायंस के बल्लेबाजों ने 77 रनों का लक्ष्य दिया। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए सुजीत इलेवन 75 रनों में सिमट गई। स्वीत लायंस ने 1 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला वार्ड 9 व एनआईटी उत्तराखंड के मध्य खेला गया। एनआईटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वार्ड 9 की टीम ने 76 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब ने एनआईटी की टीम ने 1 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। एनआईटी ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed