फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students protest in front of Vice Chancellor's Secretariat Gate

छात्रों ने कुलपति सचिवालय गेट पर दिया धरना

Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Students protest in front of Vice Chancellor's Secretariat Gate
गढ़वाल विवि में कुलपति सचिवालय गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र संघ के पदाधिकारी व अन्य छात्र - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं का निराकरण न होने से आक्रोशित छात्र नेताओं ने कुलपति सचिवालय के गेट के आगे धरना दिया। बाद में छात्रों की विवि के अधिकारियों से वार्ता हुई। इसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता गढ़वाल विवि की कुलपति से वार्ता करने विवि मुख्यालय पहुंचे। कुलपति के दफ्तर में न होने पर छात्र कुलपति सचिवालय गेट पर ही धरने पर बैठ गए। छात्रों के धरने की सूचना मिलते ही प्रो. अरुण बहुगुणा उनसे वार्ता करने पहुंचे। प्रो. बहुगुणा छात्रों को धरने से उठाते हुए अधिकारियों से वार्ता कराने प्रशासनिक भवन ले गए। यहां कुलसचिव डॉ. एके खंडूड़ी और परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत से छात्रों की वार्ता कराई। छात्रों ने रोष जताया कि असाइनमेंट जमा कराने के बावजूद कई छात्रों को अनुपस्थित दर्शाया गया है। छात्र एक साल से परीक्षाफल सही कराने के लिए भटक रहे हैं। विवि की गलती से छात्र परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने परीक्षाफल में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने बीएड/बीपीएड प्रवेश परीक्षा की तर्ज पर पीजी पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक बीएड प्रवेश परीक्षा का शुल्क 500 रुपये लिए जाता था। इस बार इसको दोगुना यानी एक हजार रुपये कर दिया गया है जो बहुत ज्यादा है। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि कुलपति से वार्ता कर परीक्षाफल के संबंध में सर्कुलर निकाला जाएगा ताकि किसी छात्र का भविष्य खराब न हो। प्रदर्शन में पूर्व विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, अनंत आकाश, रॉबिन, कार्तिक, संगीता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed