{"_id":"6751e9196536937a96027126","slug":"street-play-organized-on-world-soil-day-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-563664-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: विश्व मृदा दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: विश्व मृदा दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में राष्ट्रीय मेडिकोस संगठन ने विश्व मृदा दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था। नुक्कड़ नाटक में आरएसएस श्रीनगर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम का आयोजन माता मंदिर, मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मृदा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिससे दर्शकों को मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ सीएमएस रावत ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहने चाहिए। इससे लागों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ़ अमन भारद्वाज ने बताया कि आठ दिसंबर को वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर जन-जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह, डॉ. कैलाश गैरोला, डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. राजेंद्र, डॉ. विक्की आदि का सहयोग मिला।