{"_id":"5e2f16808ebc3e4b58684e42","slug":"state-level-farmer-fair-will-be-held-from-24th-pauri-news-drn334113196","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से होगा राज्य स्तरीय किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से होगा राज्य स्तरीय किसान मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरवरी माह में होने वाले सरस किसान मेले की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से मेले के आयोजन में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली ना बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में राज्य स्तरीय सरस किसान मेले का आयोजन 24 फरवरी से 4 मार्च तक होगा। मेले के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। मेले में विभिन्न राज्यों से उद्यमी एवं व्यवसायी शिरकत करेंगे। डीएम आयोजन समितियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, सीडीओ व एपीडी को मेला स्थल पर पंडाल, स्टाल आदि के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी करने, विद्युत, स्वच्छता, पेयजल आदि समुचित व्यवस्थाओं दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित समितियों को दिए। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु खुराना, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, सीएओ डीएस राणा, तहसीलदार सुनील राज, डीएसओ केएस कोहली आदि मौजूद थे।