फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   More than 120 marksmen will showcase their skills at the Kedar Firing Range.

Pauri News: केदार फायरिंग रेंज में 120 से अधिक निशानेबाज दिखाएंगे दमखम

Thu, 22 Oct 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
More than 120 marksmen will showcase their skills at the Kedar Firing Range.
फोटो---
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस की 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल, रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू
12 जिलों और वाहिनियों की टीमें ले रहीं हिस्सा, 24 अक्तूबर को होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एसएसबी श्रीनगर की केदार फायरिंग रेंज में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पुलिस की 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल, रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और वाहिनियों की टीमों के 120 से अधिक प्रतिभागी निशानेबाजी में अपनी दक्षता और सटीक लक्ष्यभेदन का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए एसएसपी ने विभिन्न जनपदों और वाहिनियों से पहुंचे टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि पुलिस बल के लिए शस्त्र संचालन में दक्षता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बेहद महत्वपूर्ण है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में जनपद पुलिस की सात, पीएसी और अन्य वाहिनियों की तीन तथा आईआरबी की दो टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में राइफल से 100, 200 और 300 मीटर, जबकि पिस्टल से 15, 25, 30 और 50 मीटर की दूरी पर लक्ष्य साधे जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 24 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस मौके पर एएसपी अनूप काला, आरआई मनीष कुमार, श्याम लाल व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed