फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   It will take some time for the Srinagar-Delhi AC bus service to commence.

Pauri News: श्रीनगर-दिल्ली एसी बस सेवा शुरू होने में अभी लगेगा समय

Thu, 22 Oct 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
It will take some time for the Srinagar-Delhi AC bus service to commence.
परमिट मिलते ही शुरू होगा बस सेवा का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर से राजधानी दिल्ली का सफर जल्द ही और अधिक आरामदायक होने जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से श्रीनगर-दिल्ली एसी मिनी बस (17 सीटर टेंपो ट्रैवलर) के संचालन की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए अब बस का परमिट लेने की तैयारी शुरू हो चुकी है। परमिट मिलते ही इस नई एसी सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। परमिट की औपचारिकताएं पूरी होने में करीब दस दिन लगने की संभावना है।
अभी तक पहाड़ से एसी बस सेवा का संचालन नहीं हुआ है। यदि सब ठीक-ठाक रहा तो इसी माह के अंत तक या नवंबर प्रथम सप्ताह में एसी बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बस के देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से आने-जाने में लोगों को श्रीनगर से दिल्ली आने-जाने में कम समय भी लगेगा। डिपो के प्रभारी अशोक काला का कहना है कि परमिट के कारण फिलहाल मामला लटका हुआ है। 10 दिन में परमिट मिलने की उम्मीद है। परमिट मिलने के बाद इस बस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि फिलहाल वर्तमान में श्रीनगर से दिल्ली के लिए रोडवेज की तीन सीधी बस सेवाएं संचालित हो रही हैं। इनमें से शाम छह बजे संचालित होने वाली बस सेवा यात्रियों के बीच खासी लोकप्रिय है। इसके अलावा सुबह आठ बजे व साढे़ नौ बजे भी बस का संचालन हो रहा है। एसी मिनी बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को एक और बेहतर विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed