फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   State agitators expressed anger over the suspension of pensions

Pauri News: राज्य आंदोलनकारी ने पेंशन बंद होने पर जताया आक्रोश

Mon, 01 Dec 2025 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Dec 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
State agitators expressed anger over the suspension of pensions
श्रीनगर। राज्य आंदोलनकारी महिला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशन बहाली की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों के भीतर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें अन्य कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। राज्य आंदोलनकारी शकुंतला देवी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2018 तक उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी की सम्मान राशि प्राप्त होती थी। उनके पति सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के कारण उन्हें भी पेंशन मिलती थी। पति की मृत्यु के बाद जैसे ही उन्हें पति की पारिवारिक पेंशन मिलने लगी। उनकी राज्य आंदोलनकारी की पेंशन को बंद कर दिया गया। शकुंतला देवी ने बताया कि पेंशन बहाली के लिए वह शासन प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुकी है। उन्होंने तीन दिसंबर तक इस मामले में उचित कार्रवाई न होने पर आत्मघाती जैसे निर्णय लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed