फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers protest at the Collectorate for road construction.

Pauri News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest at the Collectorate for road construction.
श्रीकोट के लोगों ने उठाई मांग, कहा- जल्द निर्माण नहीं हुआ तो हाईवे करेंगे जाम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे श्रीकोट निवासी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी जल्द गांव के लिए सड़क नहीं पहुंची तो हाईवे जाम और आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर श्रीकोट स्थित स्व. अंकिता भंडारी के घर तक सड़क की मांग के लिए ग्राम प्रधान की अगुवाई में श्रीकोट गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के समीप सांकेतिक प्रदर्शन किया। गुड्डी देवी, देवेश्वरी देवी, विधाता देवी, गायत्री देवी ने बताया कि 2017-18 से सड़क की मांग की जा रही है। 2022 लोनिवि की ओर से बताया गया कि सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है। ग्रामीण सड़क के लिए एनओसी दें तो तीन दिन में कार्रवाई शुरू हो जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। डीएम के समक्ष बात रखने के बाद भी समस्या जस की तस है। सड़क न होने से बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें होती हैं। श्रीकोट की प्रधान अनुपमा का कहना है कि बीते सितंबर को जनता मिलन कार्यक्रम में सड़क नहीं होने से आ रही दिक्कतें उठाई थीं। तब प्रशासन ने 2 अक्तूबर तक सर्वे करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आंदोलन ही अंतिम विकल्प रह गया है। कांता देवी, जसोदा देवी ने कहा कि हाईवे से गांव तक सिलिंडर और रोजमर्रा के सामान को ले जाने के लिए करीब दो किमी की खड़ी चढ़ाई नापनी पड़ रही है। शासन-प्रशासन को इस संबंध में हमारी बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन




कोट- पूर्व में शासन को भेजी गई डीपीआर में नए मानकों के अनुसार मुआवजा देने की बात कही गई है। हालांकि शासन ने सड़क की प्रारंभिक स्वीकृति प्रदान की है। अब धनराशि प्राप्त होने का इंतजार है। लोनिवि को फिर से पत्रावली शासन को भेजने को कहा गया है। - एफआर चौहान, अपर जिलाधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed