{"_id":"6ac2532784802a84ed062f3d","slug":"srinagar-photographers-association-formed-saroj-becomes-president-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127068-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का गठन, सरोज बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का गठन, सरोज बने अध्यक्ष
Sun, 04 Oct 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र और कीर्तिनगर क्षेत्र के फोटोग्राफरों की एक निजी होटल में बैठक हुई। संगठन गठन को लेकर हुई दूसरी बैठक में सर्वसम्मति से श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन नाम तय किया गया। फोटोग्राफरों की सहमति से एसोसिएशन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया और सरोज बुटोला को अध्यक्ष, नरेश नेगी को उपाध्यक्ष, अनिल सकलानी को सचिव, प्रीतम पंवार को कोषाध्यक्ष, गणेश बर्त्वाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
वहीं आदित्य ममगाईं और गोपी मैठाणी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में एसोसिएशन की सदस्यता के लिए 500 रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया। यह शुल्क एक बार ही देय होगा। फोटोग्राफरों ने संगठन के माध्यम से आपसी समन्वय बढ़ाने और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने पर जोर दिया। एसोसिएशन की अगली बैठक 8 अक्तूबर को होगी। बैठक में अनूप राणा, नीरज रावत, चंदन सिंह बिष्ट, सुमित, मुक्की, कैलाश सिंह, बृजमोहन नेगी, लक्की नेगी और अजित कुमाई आदि मौजूद रहे। संवाद