फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar municipality election in srinagar

मतदाता सूची से नाम गायब, मतदाता मायूस

Mon, 08 Jul 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Srinagar municipality election in srinagar
श्रीनगर पालिका चुनाव में मतदान के लिए डांग बूथ पर कतार में खड़ी महिला मतदाता। - फोटो : SHRINAGAR
नगर पालिका की निर्वाचन सूची से कई मतदाताओं के नाम गायब मिले, जिससे कई मतदाताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। इधर, प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने या कटवाने के लिए सूचना प्रसारित की जाती है, मतदाता को उस समय आपत्ति दर्ज करवानी चाहिए।
विज्ञापन

पालिका के लगभग सभी 13 वार्डों में मतदाताओं ने नाम कटने की शिकायत की। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुई ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली की पूर्व प्रधान राजेश्वरी रावत ने बताया कि उनके मुहल्ले के लगभग 40 मतदाताओं के नाम काट दिए गए। यहां के मूल निवासी सहित वर्षों से रह रहे किरायेदारों के नाम मतदाता सूची में नहीं है। उन्होंने नाम काटे जाने की वजह की जांच की मांग की। वहीं, एजेंसी मोहल्ला निवासी रजनी बिष्ट ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 के नगर पालिका चुनाव में वोट डाला था, लेकिन इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था।
विज्ञापन

इधर, तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन से पूर्व अंतरिम सूची प्रकाशित की जाती है। नया नाम जोड़ने, नाम संशोधन करने और नाम हटवाने सहित किसी के नाम पर आपत्ति के लिए पालिका, तहसील समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों में सूचना प्रसारित की जाती है, जिस पर मतदाता नाम जुड़वाते हैं या कटवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed