{"_id":"6787f6cd1a8973af220c0123","slug":"srinagar-buses-rishikesh-depot-is-taking-advantage-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-595365-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बसें श्रीनगर की, फायदा उठा रहा ऋषिकेश डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बसें श्रीनगर की, फायदा उठा रहा ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। रोडवेज डिपो श्रीनगर के लिए आवंटित बीएस-6 मॉडल की चार बसों में से डिपो को केवल दो ही बस उपलब्ध हो पाई हैं। बताया जा रहा है कि श्रीनगर डिपो के नाम आवंटित इन चार बसों में से दो बसें ऋषिकेश डिपो के नाम से संचालित हो रही हैं, जिसका खामियाजा श्रीनगर डिपो पर निर्भर यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
श्रीनगर रोडवेज डिपो के सुचारु संचालन में आ रहीं दिक्कतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। अभी हाल ही में श्रीनगर से दिल्ली के लिए बीएस-6 मॉडल की चार बसों का आवंटन किया गया था, लेकिन इनमें से दो ही बसें श्रीनगर डिपो तक पहुंच पाई हैं। इस कारण कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
बड़ी समस्या दिल्ली से श्रीनगर और श्रीनगर से दिल्ली के लिए लगातार दोनों बसों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे बसों को आराम नहीं मिल पा रहा है, जो बस सुबह आठ बजे श्रीनगर से दिल्ली पहुंच रही है, वही बस दो घंटे बाद फिर श्रीनगर के लिए दिल्ली से दौड़ रही है। यही स्थिति सुबह साढ़े नौ बजे संचालित होने वाली बस की भी है। दूसरी समस्या बसों के मेंटेनेंस के लिए चले जाने पर यात्रियों को इस दौरान बस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे यात्रियों को भटकने के लिए विवश होना पड़ रहा है। बुधवार को भी सुबह साढ़े नौ बजे संचालित होने वाली बस मेंटेनेंस के लिए चली जाने के कारण यात्रियों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पाया। इस कारण लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन