फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Social distance forgotten to take ration

राशन लेने के लिए भूल गए सोशल डिस्टेंस

Tue, 07 Apr 2020 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Social distance forgotten to take ration
पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लोग भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को आमपड़ाव में एक बार फिर से राशन लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर एकत्र हो गए। राशन लेने के लिए उन्होंने सोशल डिस्टेंस तक का पालन नहीं किया। इस पर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी और लाठी फटकारकर भीड़ को अलग किया। इसके बाद लाइन लगवाकर लोगों को राशन बांटा गया।
विज्ञापन

आमपड़ाव में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक सामाजिक संस्था राशन बांटने पहुंची और देखते ही देखते राशन लेने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाने को भी कहा, लेकिन लोग नहीं माने और एक दूसरे के करीब खड़े होकर ही राशन लेने लगे। धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। पुलिस ने लाठी फटकारी और भीड़ हटाकर लोगों को घरों की ओर खदेड़ा। भीड़ ने दूरी तो बना ली लेकिन घरों में नहीं लौटे। तब पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए लाइन लगवाई और लोगों को राशन वितरित किया गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि लोगों को बार-बार समझाने के बाद भी वे धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। भीड़ एकत्र करने में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना है। उन्होंने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।
विज्ञापन

28 मामलों में 126 लोगों के खिलाफ मुकदमा
पौड़ी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस 22 मार्च से अभी तक 28 मामलों में 126 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर चुकी है, जबकि 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सबसे अधिक मुकदमे कोटद्वार कोतवाली में दर्ज हैं। यहां 14 मामलों में 65 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पौड़ी कोतवाली ने सोमवार देर शाम को दो मामलों में चार लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed