फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   sidhbali baba in raju barangi film

‘राजू-बजरंगी’ फिल्म में होंगे सिद्धबली बाबा के दर्शन

Thu, 05 Nov 2015 09:26 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
 देश और विदेश के लोग अब खोह नदी के किनारे स्थापित कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सिद्धबली बाबा मंदिर के दर्शन ‘राजू-बजरंगी’ फिल्म के माध्यम से भी कर पाएंगे। सिद्धबली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कोटद्वार निवासी बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायलॉग राइटर और अभिनेता शिव नारायण सिंह रावत ‘शिब्बू’ ने बतौर प्रोड्यूसर और अभिनेता यह बीड़ा उठाया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दक्षिण भारतीय फिल्मों में मणिरत्नम की फिल्मों और बॉलीवुड में मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ अनेक फिल्मों में अभिनय कर चुके और करीब 250 फिल्मों में डायलॉग लिख चुके कोटद्वार काशीरामपुर निवासी शिव नारायण सिंह रावत से अमर उजाला ने विशेष मुलाकात की। रावत ने बताया कि उन्हें बचपन से ही ऐक्टिंग का शौक था। उन्होंने कोटद्वार के नगर पालिका स्कूल नंबर एक से प्राथमिक शिक्षा लेकर कोटद्वार डिग्री कालेज के प्रथम बैच से स्नातक कर एक्टर बनने के लिए कोटद्वार छोड़ दिया था।  वे विगत तीस वर्षों से दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर डायलॉग राइटर और अभिनेता के रूप में कार्य करने के बाद विगत 10 वर्षों से वे बॉलीवुड में कार्य कर रहे हैं। उनके मन में कोटद्वार को विश्व पटल पर एक पहचान दिलाने की ललक थी। उन्हें यह मौका राजू-बजरंगी फिल्म के रूप में मिल गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजू बजरंगी फिल्म में वे खुद बजरंगी (सिद्धबली) का अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में एक बाल हट के बच्चे राजू और सिद्धबली बाबा बजरंगबली के बीच नोक झोंक की कहानी है। फिल्म में दर्शकों को सिद्धबली मंदिर की महत्ता के बारे में बताया गया है। फिल्म की शूटिंग सिद्धबली बाबा मंदिर, दुगड्डा के नजदीक ऐता गांव, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, बाल रामलीला का मंच के अलावा कोटद्वार के अनेक स्थानों पर की जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर मुंबई के प्रसिद्ध डायरेक्टर मनोज शर्मा होंगे जिसमें प्रसिद्ध अभिनता हेमंत पांडे के अलावा गणेश आदि मुख्य भूमिका में होंगे। बताया कि 27 नवंबर को सिद्धबली मंदिर में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed